अमेरिका और ईरान के बीच तकनीकी स्तर की अहम वार्ता के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल स्विट्जरलैंड पहुंच रहे हैं. पाकिस्तान और कतर भी मध्यस्थ की भूमिका में शामिल होंगे. लेकिन बातचीत शुरू होने से ठीक पहले ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करने का ऐलान कर दिया है.