US LNG Exports: अमेरिका ने मौका देखकर पकड़ की मजबूत, LNG एक्‍सपोर्ट में बढ़ाई धाक, भारत के लिए मतलब

US LNG Exports: अमेरिका ने नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अपनी धाक जमा ली है। मिडिल ईस्‍ट संकट के दौर में वह बड़ा खिलाड़ी बनकर सामने आया है। ग्‍लोबल मार्केट की स्थितियां अमेरिका के लिए काफी अनुकूल बन गई हैं। यूरोप और एशिया में गैस की ऊंची कीमतें भी अमेरिका के फेवर में हैं।