USA का ईरान पर हमला, वॉल स्ट्रीट में भारी बिकवाली से मचा कोहराम, जानें गिफ्ट निफ्टी क्या दे रहा संकेत?

न्यूयॉर्क समयानुसार दोपहर 12:42 बजे तक S&P 500 इंडेक्स 2.1 प्रतिशत टूट गया, जबकि टेक शेयरों वाला Nasdaq-100 में 3.9 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई. वहीं Dow Jones Industrial Average भी करीब 1 प्रतिशत नीचे कारोबार करता दिखा. वैश्विक स्तर पर भी कमजोरी देखने को मिली और MSCI World Index में 1.7 प्रतिशत की गिरावट आई.