USB Type-A और Type-C पोर्ट में क्या अंतर है? जानें फोन की हेल्थ और फास्ट चार्जिंग के लिए कौन है बेस्ट

फोन की चार्जिंग स्पीड कई चीजों पर निर्भर करती है। इसमें मुख्य रूप से चार्जर, फोन, केबल और चार्जिंग प्रोटोकॉल की बड़ी भूमिका होती है। मान लीजिए आपका फोन अधिकतम 33W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ऐसे में सिर्फ Type-C केबल लगाने से वह अचानक 100W की स्पीड से चार्ज नहीं होने लगेगा।