पिथौरागढ़, सात अगस्त उत्तराखंड में अल्मोड़ा के काफलूखान क्षेत्र के रहने वाले 32 वर्षीय युवा अविष्कारक रवि टम्टा ने शुक्रवार को ड्रोन तकनीक में नवाचार करते हुए अपनी कार्यशाला में खुद तैयार की गयी एक सीट वाली इलेक्ट्रिक हेलीकार के प्रोटोटाइप का सफल उड़ान परीक्षण किया। अल्मोड़ा में मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्थानीय स्तर पर तैयार हेलीकार ‘हेपीडा स्काईनेक्स’ ने एक मिनट तक उड़ान भरी और एक स्थानीय हेलीपैड पर सुरक्षित रूप से उतर गयी। प्रत्यक्षदर्शी शेखर द्विवेदी ने बताया, चार रोटर ब्लेड