Vaibhav Sooryavanshi: 20 दिन बाद टूट जाएगा सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड? वैभव सूर्यवंशी रच देंगे इतिहास

Vaibhav Sooryavanshi Set To Break Sachin Tendulkar Record: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर भारतीय टीम में शामिल होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है. अब निशाने पर सचिन का एक और रिकॉर्ड है. वह अगर आयरलैंड के खिलाफ 26 जून को डेब्यू कर लेते हैं भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे.