Vaibhav sooryavanshi: क्या वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ ICC लेगा एक्शन? खिलाड़ी के साथ धक्का-मुक्की को लेकर क्या है कोड ऑफ कंडक्ट

Vaibhav sooryavanshi controversy: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई सीरीज के मुकाबले में सुपर ओवर हार के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी विवादों में आ गए। मैच खत्म होने के बाद श्रीलंका-ए के गेंदबाज कगुथास मथुलान के साथ उनकी तीखी बहस हो गई, जो बाद में धक्का-मुक्की तक पहुंचती दिखी। अब इस मामले में मैच रेफरी की कार्रवाई पर सबकी नजर।