Vasudha Update: वसुधा की इंग्लिश का उड़ाया मजाक, चुप रहा देव

‘Vasudha’ में वसुधा के अचार बिजनेस को बड़ा ऑर्डर मिलता है, जिससे उसकी खुशी दोगुनी हो जाती है। वहीं कुछ लोग उसके पास बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाने पहुंचते हैं, लेकिन जब English Contract देखकर वसुधा कहती है कि उसे अंग्रेजी नहीं आती, तो लोग उसका मजाक उड़ाने लगते हैं। हालांकि, Vasudha अपने जवाब से सबकी बोलती बंद कर देती है। वहीं Dev हर कदम पर उसका साथ देता और उस पर गर्व करता नजर आता है।