Vedanta वाले अनिल अग्रवाल का बड़ा दांव, बना दी नई कंपनी; अब रियल एस्टेट में भी धाक जमाने की बारी

अनिल अग्रवाल की वेदांता ने रियल एस्टेट सेक्टर में कदम रखा है, अपनी नई पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'वेदांता प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड' VPPL का गठन किया है। यह नई कंपनी रियल एस्टेट व्यवसाय और संबंधित गतिविधियों के लिए एक रणनीतिक मंच प्रदान करेगी, जिसका पंजीकरण मुंबई में हुआ है।