Video: बहादुरी या पागलपन! आर्चर के सामने चश्मा लगाकर बैटिंग करने आए ग्लेन फिलिप्स, घातक बाउंसर से यूं बचाई जान

ENG vs NZ 2nd Test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के बीच द ओवर में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच के पहले दिन (17 जून) को मजेदार नजारा देखने को मिला. दरअसल, पहले दिन के आखिरी सेशन में इंग्लिश तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर घातक गेंदबाजी कर रहे थे. इस दौरान न्यूजीलैंड के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने डटकर जोफ्रा आर्चर की आग उगलती गेंदों का सामना किया. दिलचस्प बात यह है कि ग्लेन फिलिप्स ढलती दोपहर की धूप में सनग्लासेस (चश्मा) लगाकर मैदान पर उतरे थे. कीवी ऑलराउंडर ने चश्मा पहने हुए जोफ्रा