Sanjivani Dhan ki Kheti: बिहार का पश्चिम चम्पारण जिला अब एक अभूतपूर्व कृषि क्रांति का गवाह बन रहा है. रामनगर के हरपुर गांव के प्रगतिशील किसान विजय गिरी ने उत्तर भारत में पहली बार औषधीय गुणों से भरपूर संजीवनी धान की खेती की शुरुआत की है. भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (रायपुर) द्वारा विकसित यह धान कोई सामान्य फसल नहीं, बल्कि सुपरफूड है। नरकटियागंज कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ.आशुतोष कुमार के अनुसार इस धान में 350 से अधिक फाइटो केमिकल्स पाए जाते हैं, ज