Viral Video: भारत से 15000KM दूर गूंजा गणपति बप्पा मोरया, अंटार्कटिका में बर्फ से बनाया गणेश जी का अनोखा रूप
अंटार्कटिका के मैत्री रिसर्च स्टेशन पर भारतीय वैज्ञानिकों ने बर्फ से गणेश जी की मूर्ति बनाकर गणेश चतुर्थी मनाई. पूजा और आरती के बाद मूर्ति का पानी से भरी बाल्टी में अनोखे तरीके से विसर्जन किया गया.