'रेप‍िस्ट' प्लेयर का VISA र‍िजेक्ट, नहीं खेल पाएगा पहला मैच... FIFA भी बेबस, इस देश ने लिया सख्त एक्शन

घाना फुटबॉल टीम को वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है. स्टार मिडफील्डर थॉमस पार्टे का कनाडाई वीजा आवेदन खारिज कर दिया गया, जिसके कारण वह टोरंटो में पनामा के खिलाफ टीम का पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे. पार्टे फिलहाल लंदन में रेप के कई आरोपों से जुड़े मामले का सामना कर रहे हैं और बाद में अमेरिका में होने वाले मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे.