आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित जीवनशैली के कारण कई लोग दिनभर बिना कोई भारी काम किए भी लगातार थकान और कमजोरी महसूस करते हैं। सुबह सोकर उठने के बाद भी शरीर में एनर्जी की कमी, आलस और सुस्ती बने रहना एक आम समस्या बन चुकी है। अक्सर लोग इसे केवल काम का तनाव या नींद की कमी मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, यह आपके शरीर के भीतर पल रही किसी जरूरी विटामिन की गंभीर कमी का बड़ा अलार्म (संकेत) हो सकता है। लगातार बनी रहने वाली शारीरिक थकान न सिर्फ आपके काम को प्रभावित करती