Vivo V40 Pro को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर MRP 54,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को 9% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 49,885 रुपये रह जाती है। यानी 5000 रुपये का सीधा डिस्काउंट यहां MRP पर दिया जा रहा है।