Waterproof Phone Check: बारिश में भीगने से पहले जान लें कितना सुरक्षित है आपका स्मार्टफोन, इन आसान स्टेप्स में चेक करें IP रेटिंग

Waterproof Phone Check: बारिश का मौसम आते ही स्मार्टफोन यूजर्स के सामने फोन में पानी जाना एक बड़ी चिंता बन जाती है. दरअसल, बाइक या अन्य दो पहिया वाहन से चलने वाले लोग कई बार बारिश में भीग जाते हैं, जिसके चलते कई बार उनका फोन भी गीला हो जाता है. हालांकि, आजकल ज्यादातर मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन में Water Resistance दी जाती है. आमतौर पर स्मार्टफोन कंपनियां इसके लिए IP रेटिंग का इस्तेमाल करती हैं, जिससे यह पता चलता है कि डिवाइस धूल और पानी से किस हद तक सुरक्षित है. बहुत से लोग IP67, IP68 या दू