भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के मौसम को लेकर आज 17 जून का नया और विस्तृत नेशनल वेदर बुलेटिन जारी कर दिया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की लगातार बढ़ती रफ्तार और आसमान में सक्रिय नई मौसम प्रणालियों के चलते आज देश के कई हिस्सों में मौसम का बेहद आक्रामक रूप देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत 16 से अधिक राज्यों में 50 किमी/घंटे की तूफानी रफ्तार से चलने वाली