पश्चिम बंगाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सिलीगुड़ी और कूचबिहार में झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र भूटान के पुनाखा से 5 किलोमीटर दूर था। हालांकि, अभी तक किसी नुकसान या जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।