What is DSpark: अमेरिका से नहीं मिल रहीं हाइटेक चिप, चीन की डीपसीक ने तकनीक बदल दी, AI मॉडल की परेशानी खत्म

अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण एनवीडिया (Nvidia) जैसी कंपनियों की एडवांस्ड एआई चिप्स ना मिल पाने की समस्या से निपटने के लिए चीनी स्टार्टअप DeepSeek ने एक नया स्पेक्युलेटिव डिकोडिंग फ्रेमवर्क DSpark पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह फ्रेमवर्क बिना महंगे कंप्यूटर हार्डवेयर के एआई मॉडल्स के रिस्पॉन्स की स्पीड को बढ़ा सकता है।