WhatsApp मैसेज आते ही लग रही ग्राहकों की भीड़, अमेरिका में धूम मचा रहा भारतीय आम, क्या है कीमत?

अमेरिका में भारतीय आमों की बिक्री इस बार रेकॉर्ड तोड़ रही है। जून के तीसरे हफ्ते में ही आम का निर्यात पिछले साल के पूरे एक्सपोर्ट के पार पहुंच चुका है। अमेरिका की लोकप्रिय रिटेल चेन कॉस्टको पहली बार अपने स्टोर में भारतीय आमों की बिक्री कर रही है।