1980 के दशक में पर्सनल कंप्यूटर रिवोल्यूशन की शुरुआत करने वाला आइकॉनिक ब्रांड Commodore टेक मार्केट में एक बार फिर धमाकेदार वापसी कर रहा है। कंपनी ने अपना नया Callback 8020 फ्लिप फोन पेश किया है, जिसे एक 'डिजिटल डिटॉक्स' डिवाइस के तौर पर डिजाइन किया गया है।