अगर आपके साथ कभी WhatsApp पर फ्रॉड हुआ है या आपको अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज का डर रहता है, तो यह नया फीचर आपके लिए बेहद काम का हो सकता है। WhatsApp जल्द एक नया सिक्योरिटी फीचर ला रहा है, जो किसी अनजान नंबर से चैट शुरू होने पर आपको पहले ही जरूरी जानकारी दिखाएगा। स्क्रीन पर आने वाले वॉर्निंग पॉप-अप में बताया जाएगा कि नंबर किस देश या रीजन का है, क्या वह आपके कॉन्टैक्ट्स में सेव है या नहीं और क्या आप दोनों किसी कॉमन WhatsApp ग्रुप में हैं। इन जानकारियों की मदद से आप आसानी से तय कर सकेंगे कि साम