विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने बच्चों में बढ़ते डेंगू मामलों पर चिंता जताते हुए पहली बार पेड्रियाटिक ड्रग ऑप्टिमाइजेशन प्रोसेस PADO की ग्लोबल गाइडलाइन जारी की है। इसका उद्देश्य बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावी डेंगू उपचार विकसित करने की प्रक्रिया को तेज करना है।