दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। वेस्टइंडीज की पहली पारी 344 रन पर समेटने के बाद पाकिस्तान ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट के नुकसान पर 266 रन बना लिए हैं। अब्दुल्ला शफीक 107 रन और कप्तान बाबर आजम 86 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 168 रन की साझेदारी कर ली है।