Women's T20 World Cup 2026 Live Streaming: भारत में महिला टी20 विश्व कप के मैच कब और कहां देखें, यहां जानिए सब कुछ

ICC Women's T20 World Cup 2026 Live Streaming: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से इंग्लैंड में हो रहा है। वैसे तो वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप का फुल शेड्यूल पहले ही सामने आ चुका है, लेकिन आपके लिए यह जानना जरूरी है कि भारतीय समय के अनुसार इस वर्ल्ड कप के मैच किस समय पर शुरू होंगे। इसके साथ ही हम आपके बताएंगे कि मैच कब और कहां खेले जाएंगे। वहीं इस बार कितनी टीमें वूमेंस वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही हैं और इस वर्ल्ड कप का फॉर्मेट क्या है?