World Cup में Iran Team का 'Protest Badge', FIFA के कड़े नियमों से बढ़ा टकराव

फुटबॉल विश्व कप के माहौल के बीच ईरान की राष्ट्रीय टीम एक बार फिर अपने प्रतीकात्मक विरोध और भावनात्मक संदेशों को लेकर चर्चा में आ गई है। मेक्सिको पहुंचने पर टीम के खिलाड़ियों की जैकेट पर लगे स्पेशल बैजों ने खेल जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इन बैजों पर “168” अंक लिखा हुआ था, जिसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस शुरू हो गई है। मौजूद जानकारी के अनुसार ईरान की टीम अमेरिका की यात्रा से जुड़ी वीजा प्रक्रियाओं और लंबी यात्रा के बाद मेक्सिको के तिजुआना शहर पहुंची। टीम के खिलाड़ी औपचारिक परिधान में नजर आ