कार की सफाई के लिए अगर कोई टूल तलाश रहे हैं, तो पिछले दिनों हमने ऐसे ही एक डिवाइस को इस्तेमाल किया है. ये डिवाइस कार के इंटीरियर की सफाई के साथ ही कई दूसरे काम में भी मदद करता है. हम बात कर रहे हैं एक्सईसीएच के एक्स-जेट नियो की, जो एक एयर डस्टर है. दो हजार रुपये से कम कीमत वाला ये डिवाइस कई काम में मदद करता है.