कटिहार XI बनी टी10 चैंपियन:फाइनल में JMCC को 26 रन से हराया, 16 टीमों के बीच जीता खिताब

कटिहार में आयोजित स्वर्गीय बनवारी झा टी10 मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब कटिहार XI ने जीत लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में कटिहार XI ने JMCC को 26 रनों से हराया। कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या एक स्थित टीवी सेंटर के विशाल मैदान में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इसमें कटिहार सहित अन्य जिलों की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मैच का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। युवा समाजसेवी रवि झा, स्वर्गीय बनवारी झा के पौत्र मोंटी झा और आयोजन समिति के सदस्यों राकेश कुमार,