चिप शॉर्टेज का असर! Xiaomi ने भारत में महंगा किया अपना ये दमदार टैबलेट, देखें नई प्राइस लिस्ट
Xiaomi ने भारत में अपने हाल ही में लॉन्च हुए टैबलेट Xiaomi Pad 8 की कीमतों में चुपके से बढ़ोतरी कर दी है। मार्च में लॉन्च हुए इस टैबलेट के सभी रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स पर कंपनी ने पूरे 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की है।