Info60 has published 16 short summaries of reporting by Dainik Bhaskar. Each summary credits Dainik Bhaskar and links to the original article; Info60 does not republish their full reports.
नई दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने यासीन मलिक समेत 7 आरोपियों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सामग्री है, जिससे उन पर मजबूत संदेह होता है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) का आरोप है कि आरोपियों ने पाकिस्तान और अन्य आतंकी संगठनों से अलग-अलग माध्यमों से पैसा लिया। मामले में ₹8.94 करोड़ की अपराध से अर्जित रकम जुटाने और आरोपियों तक पहुंचाने का आरोप है। अन्य आरोपियों में जहूर अहमद शाह वटाली, अब्दुल राशिद शेख, शबीर अ
देशभर में इस बार का मानसून 13वां सबसे सूखा सीजन रहा। पिछले 11 सालों में यह सबसे कम बारिश वाला मानसून रहा है। हालांकि, सीजन खत्म होने से पहले हुई तेज बारिश के कारण बारिश की कमी में 2.5% का सुधार हुआ। मानसून-2026 सीजन सामान्य से 12.6% कम बारिश के साथ खत्म हुआ। देश के 43% जिलों में 20 से 72% तक कम बारिश हुई। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के पांचों राज्यों में बारिश की कमी रही। पूर्वी भारत में ओडिशा में सामान्य से 30% ज्यादा बारिश हुई, जबकि बारिश के लिए प्रसिद्ध
SIR और जनगणना को लेकर चल रही चर्चा के बीच RSS ने देशभर में NRC लागू करने की मांग दोहराई है। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा- यह साफ होना चाहिए कि कौन भारतीय नागरिक है और कौन नहीं। आंबेकर ने कहा कि वोटर लिस्ट में गलत तरीके से शामिल गैर-नागरिकों की पहचान जरूरी है। उन्होंने CAA के तहत पात्र लोगों को नागरिकता देने और उनकी पहचान NRC के जरिए करने की बात भी कही। आंबेकर ने जनसंख्या में बदलाव को 1947 के विभाजन से जोड़ते हुए कहा कि जनसंख्या संतुलन देश की सांस्कृति
गुजरात के सूरत जिले के कोसांबा में तीन महिलाओं की हत्या का 4 साल बाद खुलासा हुआ है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और कोसांबा पुलिस ने वडफालिया में एक घर के आंगन से मानव कंकाल बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, माधवदास और उसकी पत्नी उर्मिला पर तीनों महिलाओं की हत्या का आरोप है। मृतकों में उर्मिला की नानी शांताबेन, बहन भगवतीबेन और माधवदास की मां मंजुलाबेन शामिल हैं। मामला तब सामने आया जब माधवदास ने पत्नी को हत्या में फंसाने के लिए पुलिस में शिकायत की। जांच में उसकी शिकायत संदिग्ध लगी और पूछताछ के बाद तीनों हत्
मध्य प्रदेश से इसी हफ्ते मानसून की विदाई शुरू होगी। यह सबसे पहले उज्जैन और ग्वालियर संभाग के जिलों से लौटेगा। फिर इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, सागर से वापसी होगी। इससे पहले 3 दिन बूंदाबांदी का दौर चलेगा। नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक सहित उत्तर बिहार की नदियां उफान पर है। हैं। 6 जिलों में बाढ़ से 1.59 लाख लोग प्रभावित हैं। बुधवार सुबह सारण में बांध टूटा है। जिससे अफरातफरी मच गई है। निचले इलाकों में तेजी से पानी भर रहा है। यूपी में बुधवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। लेकिन, न
अमेरिका में दो स्टूडेंट्स ने डायनासोर से भी पुराने जीव की पहचान की। वहीं, ओडिशा में बिना हेलमेट कार चलाने और बिना सीट बेल्ट बाइक चलाने पर चालान काटे गए। उधर, अमेरिका में 296 कुत्तों की पूल पार्टी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। चीन में कचरा बीनने वाली लड़की रातों-रात मॉडल बन गई। वहीं, हैदराबाद में फिल्म से पहले 22 मिनट तक विज्ञापन दिखाने पर थिएटर कंपनी को ₹75 हजार देने पड़े। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खब
अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है। 11 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू होगी और 20 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। महीने के आखिरी हफ्ते में वाल्मीकि जयंती और करवा चौथ होगा। इस महीने 4 राज्यों में उपचुनाव भी होंगे। पहले हफ्ते में ब्राजील और आखिरी हफ्ते में इजराइल में भी आम चुनाव होंगे। 15 अक्टूबर से UPI पेमेंट के नए नियम लागू होंगे। इन सबके अलावा थिएटर और OTT पर नई फिल्में रिलीज होंगी।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में बीमारियों की वजह से 32 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत का मामला अब सियासी मुद्दा बन गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज बिरसा ब्लॉक के जगला गांव पहुंचकर इन बच्चों के परिजन से मुलाकात करेंगे। बीजेपी ने इस दौरे को राजनीतिक माइलेज लेने की कवायद बताया है। राहुल के दौरे से पहले सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी दावों में बड़ा अंतर सामने आया है। जगला के जिन चार मृत बच्चों के परिजन से वे मिलेंगे, उनके नाम प्रशासन के ऑफिशियल डेथ रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हैं। भास्कर की पिछली पड़ताल
होर्मुज संकट के बीच भारत ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए नई रणनीति पर काम कर रहा है। इसके तहत भारत और यूएई के बीच समुद्र के नीचे तेल और गैस पाइपलाइन बिछाने की तैयारी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यूएई के विदेश व्यापार मंत्री थानी बिन अहमद अल जेउदी से मुलाकात के बाद इसकी पुष्टि की। सरकार ने ओमान-यूएई से भारत तक समुद्र के नीचे पाइपलाइन परियोजना को प्राथमिकता में रखा है। MEIDP (मिडिल ईस्ट टू इंडिया डीप-वॉटर पाइपलाइन) के तहत पाइपलाइन ओमान और यूएई के तट से शुरू होकर अरब सागर के नीचे से गुजर
कर्नाटक के मंगलुरु में जोकट्टे के पास MRPL ऑयल रिफाइनरी में बुधवार दोपहर जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 30 साल के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर मनीष करकेरा की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। MRPL के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे क्रोकर हाईड्रोट्रीटर यूनिट में हाई प्रेशर पर काम कर रहे कोल्ड सेपरेटर के फटने से आग लग गई। रिफाइनरी की इमरजेंसी और फायरफाइटिंग टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। करीब ढाई घंटे बाद आग पूरी तरह
केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम में बुधवार रात यूथ कांग्रेस और SFI कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। घटना केरल यूनिवर्सिटी के पास बॉयज हॉस्टल के बाहर हुई। यूथ कांग्रेस चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मार्च निकाल रही थी। मार्च के हॉस्टल के सामने पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया और जलती हुई मशालें भी फेंकी गईं। इसके बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता हॉस्टल की तरफ बढ़े और विवाद बढ़ गया। मामला पास के यूनिवर्सिटी कॉलेज कैंपस तक भी पहुंच गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस म
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि उनका सपना भारत के ऑटो सेक्टर को दुनिया में नंबर-1 बनाने का है। उन्होंने कहा कि भारत अभी अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है। गडकरी ने यह बात 2026 के पहले एचटी ऑटो लीडरबोर्ड अवॉर्ड्स में कही। उन्होंने कहा कि भारत का ऑटो सेक्टर अर्थव्यवस्था में 22.75 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का योगदान देता है। क्लीन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर गडकरी ने क्लीनर पावरट्रेन और फ्यूल टेक्नोलॉजी पर सरकार के फोकस को दोहराया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल की भाजपा सरकार बुधवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंची। सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट से कहा कि मिलन प्रधान हत्या के केस में गिरफ्तार किए गए हैं। उन्हें चुनाव लड़ने के नाम पर हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी। इसलिए इस मामले पर जल्द सुनवाई होनी चाहिए। इस पर टिप्पणी करते हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा- कल कई मामले सुनवाई के लिए पहले से लगे हैं। हम आपको आश्वस्त कर सकते हैं कि आपकी य
भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की बुधवार सुबह सूरजनगर स्थित घर में हत्या कर दी गई। उनका शव कमरे में जमीन पर मिला। गले पर धारदार हथियार के निशान हैं। घर में अलमारी के लॉक टूटे मिले। किचन में LPG सिलेंडर का पाइप निकला था, जिससे पूरे घर में गैस भर गई थी। आग लगाने की साजिश थी। शुरुआती जांच में पुलिस का शक 27 सितंबर को काम पर रखे गए केयरटेकर वरुण कुमार पर है, जो वारदात के बाद से लापता है। वरुण की आखिरी लोकेशन कुरवाई-बीना रोड मिली है। वरुण CCTV फुटेज में घर से जाते दिख रहा है। बेटे के ल
चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश और मेघालय में SSR की तारीखें बढ़ाने का फैसला किया है। यह निर्णय बुधवार को नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में हुई आयोग की बैठक में लिया गया। आंध्र प्रदेश में अब फाइनल डेट 16 अक्टूबर और मेघालय में 26 अक्टूबर कर दी गई है। बैठक शाम 4:30 बजे हुई। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू तथा डॉ. विवेक जोशी शामिल हुए। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली कोर्ट लालू यादव के खिलाफ नए सिरे से दलीलें सुनेगी, नौकरी के बदले जमीन लेने का मामला दिल्ली कोर्ट र
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने मंगलवार देर रात लश्कर-ए-तैयबा के एक टॉप कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया। मुठभेड़ यूसमर्ग के कोराग इलाके में हुई। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF को यहां आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था, जिसके बाद जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक मारे गए आतंकी की पहचान मूसा के तौर पर हुई है। अलग-अलग रिपोर्टों में उसका नाम सुलेमान शाह उर्फ मूसा, फौजी मूसा और मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा बताया