Info60 has published 14 short summaries of reporting by Zee News Hindi. Each summary credits Zee News Hindi and links to the original article; Info60 does not republish their full reports.
Private Bus-Truck Collides In Gujarat: गुजरात में एक प्राइवेट बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. घटना को लेकर पीएम मोदी ने दुख जताया है. वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.
FDA Action On Baby Food Packets: महाराष्ट्र में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बेबी फूड प्रोडक्ट्स बेचने वालों पर सख्ती लगाई है. इसके तहत मैनुफैक्चर्स को अपने सभी पैकेजों पर 'मां का दूध सबसे अच्छा है' मैसेज छापना होगा.
Muslims In India: असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी-कांग्रेस समेत अन्य सियासी दलों पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सभी दलों ने मुसलमानों से वोट तो लिए लेकिन उनको राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं दिया.
30 सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित INDIA ब्लॉक की बैठक से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. SIR और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर विपक्षी दल साझा रणनीति बनाने की तैयारी में हैं. इसी बीच बीजेपी की अगुवाई वाले NDA गठबंधन नेताओं ने इंडी अलायंस में शामिल दलों के रुख को लेकर सवाल उठाए हैं.
मुंबईकरों को मिलावटी और जहरीले फूड आइटम्स से बचाने के लिए एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे एक बार फिर फुल एक्शन में हैं. मुंबई ही नहीं थाणे, पुणे, कोल्हापुर से लेकर शोलापुर तक रेड पड़ रही है. एक सितंबर से 28 सितंबर तक दर्जनों दिग्गज प्रतिष्ठानों के लाइसेंस कैंसिल हो चुके हैं.
कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय ने 25 ठिकानों पर छापेमारी की है. जहां-जहां एक्शन हुए हैं, उसमें ममता सरकार में मंत्री रहे इंद्रनील सेन से जुड़े परिसर भी शामिल हैं. पूरा मामला मास आर्ट्स सोसाइटी से जुड़े एक समूह की कथित गतिविधियों से संबंधित है.
Sunetra Pawar Emotional Message To Ajit Pawar: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने अपने पति और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने अजित पवार के लिए अपने 'X' हैंडल पर भावपूर्ण मैसेज भी लिखा.
Political Fund Scandal: गुजरात में BNJD पार्टी की ओर से बड़े राजनीतिक चंदा घोटाले का पर्दाफाश हुई है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इसको लेकर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि ये लेन-देन 2019-20 और 2024-25 के बीच हुए हैं.
ज़ी न्यूज़ के शो में बड़े डॉक्टरों ने बताया कि आज की मेडिकल साइंस और आयुर्वेद मिलकर शुगर, बीपी, चर्म रोग और डिप्रेशन जैसी बीमारियों को जड़ से ठीक कर सकते हैं. डॉक्टरों की सलाह है कि बच्चा न होने पर सीधे IVF की तरफ भागने के बजाय पहले अपनी दिनचर्या, खान-पान और शरीर की अंदरूनी कमियों को सुधारें.
पश्चिम बंगाल की सियासत में बदले समीकरणों के बीच तृणमूल कांग्रेस और सीपीआई(एम) के बीच संवाद ने नई बहस छेड़ दी है. एमए बेबी और ममता बनर्जी की बातचीत को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने दोनों दलों पर निशाना साधते हुए तंज कसा है.
Kunal Ghosh Car Attack: पश्चिम बंगाल में बेलेघाटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुणाल घोष पर हमला हुआ है. उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और उनपर पत्थर-अंडे भी फेंके गए. मामले को लेकर TMC ने भाजपा पर निशाना साधा है.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 27 सितंबर को चंडीगढ़ में 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी के साथ बैठक करेंगे. बैठक में श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026 के नियमों और इसके प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े मामलों पर चर्चा होगी.
Nagpur-Mumbai Duronto Express: नागपुर से मुंबई जा रही दुरंतो एक्सप्रेस पर बोरखेड़ी के पास पथराव में तीन कोचों की खिड़कियों के शीशे टूट गए. शुक्र है कि इस वारदात में कोई यात्री घायल नहीं हुआ. आरपीएफ और जीआरपी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की है.
Chennai Pet Animals Liscence: चेन्नई में आपको अपने पालतू जानवरों को खुली जगहों पर इधर-उधर रखना भारी पड़ सकता है. इसके लिए आपके ऊपर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लग सकता है. इसके लिए जानवरों में एक माइक्रोचिप भी लगेगी.