Zee News Hindi Sports

Info60 has published 13 short summaries of reporting by Zee News Hindi Sports. Each summary credits Zee News Hindi Sports and links to the original article; Info60 does not republish their full reports.

Summaries of reporting by Zee News Hindi Sports

भारत में लगातार तीसरे वनडे में शतक, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ शुभमन गिल का नाम

India vs West Indies: शुभमन गिल ने भारतीय सरजमीं पर लगातार तीसरे वनडे मैच में शतक लगाया है. इसी के साथ वह भारत में लगातार सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं.

Zee News Hindi Sports•
12h ago

IND vs WI 2nd ODI: कंगाली में आटा गीला... वेस्टइंडीज का सबसे खतरनाक खिलाड़ी चोट के कारण दूसरे मैच से बाहर

India vs West Indies: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे से ठीक पहले वेस्टइंडीज को 440 वोल्ट का झटका लगा है. पिछले मैच के शतकवीर जस्टिन ग्रीव्स काफ इंजरी के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं. तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले मुकाबले में जस्टिन ग्रीव्स ने ओपनिंग करते हुए 101 रनों की शानदार पारी खेली थी.

Zee News Hindi Sports•
1d ago

प्राची का सपना हुआ पूरा: DSP बनने की खाई कसम इसलिए जीता गोल्ड मेडल, एशियन गेम्स से पहले दिया था वर्दी के लिए नाप

एशियन गेम्स 2026 में 4x400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्राची ने शानदार उपलब्धि के बाद दिल का हाल बयां किया. उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि पिछले साल मैंने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था, इसलिए डीएसपी नहीं बन पाई. हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक स्पोर्ट्स पॉलिसी है जिसके तहत गोल्ड मेडलिस्ट को डीएसपी बनाया जाता है.

Zee News Hindi Sports•
1d ago

वुशु से कुराश तक: इन 'अनजान' खेलों में चमक रहा भारत का सितारा, एशियन गेम्स में बना रहे रिकॉर्ड

एशियाई खेल 2026 में भारतीय टीम का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. पिछले एशियाई खेलों में 100 से अधिक पदक जीतने के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बाद इस बार जापान में भारतीय दल उम्मीद के मुताबिक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाया है.

Zee News Hindi Sports•
1d ago

शादी के बंधन में बंधेंगे एशियाई स्वर्ण पदक विजेता लभांशु शर्मा, कौन हैं होने वाली जीवनसाथी?

एशियाई कुश्ती चैंपियन पहलवान लभांशु शर्मा आगामी नवंबर 2026 में विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा सम्मानित किए जा चुके है. नई दिल्ली में होने वाले इस विवाह समारोह में उनके परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और विशिष्ट शुभचिंतक शामिल होंगे.

Zee News Hindi Sports•
1d ago

तीसरे वनडे से पहले ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका: नाथन एलिस और जोएल डेविस सीरीज से बाहर, पैट कमिंस की हो सकती है वापसी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका लगा. नाथन एलिस और जोएल डेविस चोट के कारण बाहर. जानिए पैट कमिंस की संभावित वापसी और ऑस्ट्रेलिया 'ए' टीम के नए अपडेट.

Zee News Hindi Sports•
2d ago

WPL 2027 रिटेंशन लिस्ट: एलिस पेरी की RCB में धमाकेदार वापसी, ग्रेस हैरिस बाहर; जानें MI और UP वारियर्स के बड़े फैसले

WPL 2027 Retentions & Releases: WPL 2027 मिनी ऑक्शन से पहले आरसीबी, मुंबई इंडियंस और UP वारियर्स सहित सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जारी कर दी है. जानें एलिस पेरी की वापसी से लेकर ग्रेस हैरिस के रिलीज होने की पूरी खबर.

Zee News Hindi Sports•
2d ago

एशियन गेम्स में क्रिकेट: गोल्ड मेडल से 2 कदम दूर टीम इंडिया, सेमीफाइनल में ये 5 खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल

Asian Games 2026: भारतीय मेंस टी20 क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. टीम इंडिया बेहतर रैंकिंग के कारण अगले राउंड में पहुंची है.

Zee News Hindi Sports•
2d ago

Asian Games: महज दो सेंटीमीटर से गोल्ड चूकीं एंसी सोजन, रोमांचक मुकाबले में सिल्वर मेडल किया अपने नाम

Asian Games Ancy Sojan: एशियन गेम्स 2026 में भारत की एंसी सोजन ने महिलाओं की लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल जीता. नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में हुए रोमांचक मुकाबले में चीन की हुआंग यिंगयिंग ने अपनी आखिरी जंप में 6.55 मीटर की दूरी तय करते हुए गोल्ड अपने नाम किया.

Zee News Hindi Sports•
3d ago

Asian Games 2026: हॉकी में धमाका जारी... सिंगापुर को 7-0 से रौंदकर महिला टीम ने कटवाया सेमीफाइनल का टिकट

India In Asian Games 2026: गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शुरुआत से ही भारत का दबदबा रहा और टीम ने 64 प्रतिशत समय तक गेंद अपने कब्जे में रखी. सिंगापुर को 7-0 से रौंदने के बाद अब भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में साउथ कोरिया का सामना करने के लिए तैयार है.

Zee News Hindi Sports•
3d ago

Asian Games 2026: भारत की बेटियों का शूटिंग में धमाका, सिल्वर पर किया कब्जा, तिलोत्तमा और विदर्सा ने फाइनल में बनाई जगह

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने विमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशंस टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है. तिलोत्तमा सेन और विदर्सा विनोद ने व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बनाई है.

Zee News Hindi Sports•
5d ago

IND vs WI: कर्टनी वॉल्श का महारिकॉर्ड होगा ध्वस्त, जडेजा के पास इतिहास रचने का मौका, सिर्फ 1 विकेट लेते ही बन जाएंगे नंबर-1

India vs West Indies ODI: रवींद्र जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में प्रचंड रिकॉर्ड बना सकते हैं. रवींद्र जडेजा को भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने के लिए सिर्फ 1 विकेट की जरूरत है.

Zee News Hindi Sports•
5d ago

IND vs WI सीरीज से पहले आर्थिक संकट: अचानक खिलाड़ियों की सैलरी से 25 प्रतिशत की कटौती, क्यों उठाया गया ये कदम?

India vs West Indies: भारत के खिलाफ होने वाली ODI सीरीज से पहले वेस्टइंडीज की टीम बड़ी मुश्किल में फंस गई है. आर्थिक तंगी के कारण बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाली सैलरी में 25 प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया है.

Zee News Hindi Sports•
5d ago